Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, बॉलीवुड में लगा बधाईयों का तांता

Tokyo Olympics 2020 : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, बॉलीवुड में लगा बधाईयों का तांता

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu)  ने टोक्यो ओलंपिक 2020(Tokyo Olympics 2020) में बड़ी जीत हासिल इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने वेटलिफिटिंग में 49 किलो महिला वर्ग में भारत को उनका पहला सिल्वर मेडल ( silver medal) दिलाया है। इनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता है। बता दें कि इससे पहले कर्णम ने साल 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाया था।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

बॉलीवुड सेलेब्स ने मीराबाई चानू की उपलब्धि को सराहा

मणिपुर राज्य की 26 साल की मीराबाई चानू ने कुल 202 किलो (87 किलो +115 किलो) वजन को उठाकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया है। इससे पहले मीराबाई चानू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की विजेता भी रही हैं। मीराबाई की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। इस उपलब्धि पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर जरिए मीराबाई चानू को बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ,सनी देओल, फरहान अख्तर, रणदीप हुड्डा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, आर माधवन, महेश बाबू संग कई सेलेब्स ने मीराबाई चानू को बधाई दी और गर्व जताया है।

पढ़ें :- India T20 WC Team : ऋतुराज, राहुल और बिश्नोई के साथ हुई नाइंसाफी! इनका भी टूटा दिल
पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

बता दें कि बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक सेलेब्स टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लगे हुए हैं। अब मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने से सभी गदगद हैं।

Advertisement