Top Hamas commander arrested : उत्तरी गाजा में हमास को बड़ा झटका लगा है। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर हमास के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख मुईन अल-अराबिद को गिरफ्तार कर लिया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी जानकारी दी।
पढ़ें :- न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी, बोले-इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी, कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे
खबरों के अनुसार, इजरायली सेना और देश की घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह व्यक्ति गाजा पट्टी में हमास का नियंत्रण मजबूत करने और इजरायली सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों को आगे बढ़ाने का लिए काम कर रहा था।
इजरायल की सेना (IDF) ने कहा कि यह कार्रवाई उत्तरी गाजा में हमास से पैदा होने वाले खतरों को खत्म करने के लिए की गई थी।
गिरफ्तार किए गए हमास के मेंबर की पहचान मुईन अल-अराबिद के रूप में हुई है। उसे गाजा सिटी में दिन के समय की गई एक खास छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, मुईन अल-अराबिद गाजा पट्टी में हमास के सबसे बड़े नेताओं में से एक था। वह संगठन की जासूसी रोकने और खुफिया जानकारी से जुड़े कामों की जिम्मेदारी संभालता था।
मुईन को पूछताछ के लिए इजरायल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गाजा में जमीनी कार्रवाई के दौरान 4 लोगों की मौत हुई। जमीनी कार्रवाई के दौरान इजरायली सेना के लिए खतरों को खत्म करने के लिए कई ठिकानों पर हमले किए।