नई दिल्ली। Toyota की नई गाड़ी का इंतजार करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी बहुत जल्द भारत में अपनी दो दमदार 7 सीटर एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इनका नाम टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) और नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर (Next-Generation Toyota Fortuner) है। कंपनी अभी इन दोनों की टेस्टिंग कर रही है। हाल में इनके कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए थे। इन स्पाई शॉट्स के आने से बायर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। कंपनी इन दोनों नई एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर करने वाली है। तो आइए जानते हैं टोयोटा (Toyota) की इन अपकमिंग एसयूवी में आपको क्या कुछ खास मिलेगा?
पढ़ें :- भारतीय मार्केट में ये दिग्गज कंपनियां जल्द ही 5-7 सीटर इलेक्ट्रिक कार उतारने की है तैयारी,500 km+ तक मिलेगा रेंज
7 सीटर टोयोटा हाइराइडर
टोयोटा अपनी पॉप्युलर अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Urban Cruiser Hyryder) का 7 सीटर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह एक फैमिली एसयूवी होगी। इसे कंपनी इस साल के सेकेंड हाफ में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। इसके टेस्ट म्यूल को सड़को पर कई बार देखा गया है। टेस्ट म्यूल को देख कर कहा जा सकता है कि एसयूवी लंबे रियर ओवरहैंग और स्ट्रेच्ड साइड प्रोफाइल के साथ आएगी। मेकैनिकली इसमें मौजूदा हाइराइडर के इंजन ऑप्शन ही मिलेंगे।
इनमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (Mild-Hybrid Technology) से लैस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 103 बीएचपी पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें एक मजबूत हाइब्रिड सेटअप भी है जो टोटल 116 बीएचपी की ताकत पैदा करता है। इसे ऑल-वील ड्राइव सिस्टम के साथ भी ऑफर किया जाएगा। इसकी कीमत 16 लाख रुपये से 24 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले-ऑटो कंपनियों से E20 पर क्यों झूठ बुलवा रही है मोदी सरकार, अगर गाड़ी में दिक्कत आती है, तो उसका हर्जाना आप या कंपनी देगी?
न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर (New-Generation Toyota Fortuner) का ग्लोबल लॉन्च 2026 के मिड में होने की उम्मीद है। यह 2026 के आखिर तक भारत में भी एंट्री कर सकती है। इस नए मॉडल की कीमत 36 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच हो सकती है। नई फॉर्च्यूनर अपडेटेड आईएमवी लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और साथ ही इसका स्ट्रक्चर न्यू जेनरेशन हाइलक्स से काफी मिलता-जुलता होगा। इसमें आपको नई एलईडी टेललाइट्स, कनेक्टेड लाइट बार और रिडिजाइन्ड बंपर देखने को मिलेंगे। फ्रंट में पहले से शार्प एलईडी हेडलैंप्स, बड़ी ग्रिल और अग्रेसिव बंपर देखने को मिलेंगे।
नई फॉर्च्यूनर के इंटीरियर में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ADAS फीचर्स, OTA अपडेट और बेहतर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसके पावरट्रेन ऑप्शन मौजूदा मॉडल जैसे ही होंगे। खास बात है कि कंपनी इसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन के साथ भी ऑफर कर सकती है।