गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर कैला भट्टा वार्ड नंबर 93 में नगर निगम के टेंपो चालक ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया।
पढ़ें :- गुजरात के सूरत में भीषण आग लगने सेश, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
आसपास के लोगों ने देखा तो मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्ची को किस तरह से टेंपो चालक ने कुचल दिया।
मासूम बच्ची को गाड़ी से कुचला: गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सीसीटीवी में कैद हुई घटना#viralvideo pic.twitter.com/lsnSBGJHN4
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) September 1, 2024
पढ़ें :- Video-सीएम योगी की मां को अपशब्द बोलने वाले मौलाना की बिगड़ी चाल, लंगड़ाते हुए मांगी माफी
जानकारी के मुताबिक, कैला भट्टा के इस्लाम नगर में दो साल की बच्ची एलिना दोपहर के 12 बजे अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने बच्ची के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक वहां से फरार हो गया।