Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दुखद : लॉकडाउन से ड‍िप्रेशन में आई मॉडल ने 14वीं मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

दुखद : लॉकडाउन से ड‍िप्रेशन में आई मॉडल ने 14वीं मंज़िल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन ने कई लोगों को सड़क पर ला दिया है। इसी का ताजा शिकार मुंबई में मॉडल‍िंग की दुन‍िया में व्यस्त एक मॉडल हुई है। देश में दो बार लॉकडाउन लगने की वजह से मॉडल कर‍ियर को लेकर वह इतनी परेशान हो गई क‍ि उसने 14वीं मंज‍िल से कूदकर अपनी जान दे दी। ड‍िप्रेशन को दर्शाने वाली यह घटना यूपी के गौतमबुद्ध नगर ज‍िले की है।

पढ़ें :- Delhi में इवेंट से पहले बंगला साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने पहुंचे पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh

दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रिया उर्फ भावना, पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में अपनी बड़ी बहन प्रियंका के पास कुछ दिनों से रह रही थी। कोरोना काल से पहले वह मुंबई में मॉडलिंग करती थी। बता दें कि देश में दो बार लॉकडाउन होने की वजह से इस समय वह अपने करियर को लेकर परेशान थी।

पिछले कुछ दिनों से वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपनी बहन के घर में रह रही थी। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रिया ने सोसायटी की 14वीं मंज़िल पर स्थित अपनी बहन के फ्लैट D-1403 की बालकनी से अचानक छलांग लगा दी। गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को नजदीक के अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि मृतका ने मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने मॉडलिंग के करियर में लॉकडाउन के बाद सफलता न मिलने पर मृतका के ड‍िप्रेशन में होने की जानकारी दी है।

पढ़ें :- स्वाती सिंह , बोलीं-राहुल गांधी सिर्फ फूट डालने की फिराक में, कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं कराते जातिगत जनगणना?
Advertisement