1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिल्कीपुर में सपा का फर्जी परिवार डबलपमेंट एजेंसी फॉर्मूला पूरी तरह फेल : केशव मोर्य

मिल्कीपुर में सपा का फर्जी परिवार डबलपमेंट एजेंसी फॉर्मूला पूरी तरह फेल : केशव मोर्य

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने भी मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। वहीं, उपुचनाव के लिए सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट को जीतकर भाजपा लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मरहम लगाने की कोशिश करना चाहती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने भी मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। वहीं, उपुचनाव के लिए सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट को जीतकर भाजपा लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मरहम लगाने की कोशिश करना चाहती है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाते हुए उसे परिवार डबलपमेंट एजेंसी बता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मिल्कीपुर में सपा का फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) फॉर्मूला पूरी तरह फेल! जनता ने साइकिल की हवा निकालने और विकास की गाड़ी आगे बढ़ाने का मन बना लिया है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। सपा के झूठ, गुंडागर्दी, अपराध और दंगाइयों को जनता करारा जवाब देने को तैयार है।’

बता दें कि, पांच फरवरी को यहां पर वोटिंग होगी है, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीते आएंगे। इससे पहले सपा और भाजपा की तरफ से अपने अपने दावे किए जा हरे हैं। सपा ने इस सीट पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है।

सपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
बता दें कि, मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व उनके पिता सांसद अवधेश प्रसाद ने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर व सहादतगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया।

 

पढ़ें :- नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...