film ‘Crazxy’ Trailer released: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर और प्रोड्यूसर Sohum Shah एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ हटकर लेकर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘Crazxy’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखने के बाद बस एक ही शब्द दिमाग में आता है – जबरदस्त. अगर आप कुछ अलग और दमदार देखने की तलाश में हैं, तो यह फिल्म आपके लिए हो सकती है.
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
‘ट्रेलर की शुरुआत होती है Sohum Shah के किरदार से, जो एक बेहतरीन सर्जन तो है, लेकिन एक पिता के रूप में उसकी जिंदगी पूरी तरह उलझी हुई है. तभी उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है और उसे फिरौती के तौर पर पांच करोड़ रुपये देने के लिए कहा जाता है. इसके बाद शुरू होती है एक बाप की पागलपन भरी तलाश, जिसमें सस्पेंस, थ्रिल और इमोशन की जबरदस्त मिक्सिंग देखने को मिलती है.
Sohum Shah की पिछली फिल्म ‘Tumbbad’ को फिर से रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. अब ‘Crazxy’ से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. खास बात यह है कि फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर में भी ‘Tumbbad’ का जिक्र किया गया था, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई.