Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा, जानें क्या है वजह?

बारामती एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, टेकऑफ से पहले हुआ हादसा, जानें क्या है वजह?

By santosh singh 
Updated Date

पुणे। निजी कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी (Baramati Airstrip) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पढ़ें :- एअर इंडिया का पायलट गांजा पीकर उड़ा रहा था विमान, दूसरी जांच रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

पुणे के एसपी ने हादसे के बारे में क्या बताया?

पुलिस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बारामती हवाई पट्टी (Baramati Airstrip) में एक विमान (वीटी-एसईएक्स) रनवे से बाहर निकल गया। विमान में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे (Captain Chirag Shashikant Doifode) और कैडेट अभिजीत जुंद्रे (Cadet Abhijit Jundre) सवार थे। वे विमान के चक्कर लगाने और आपात स्थिति में लैंडिंग के अभ्यास कर रहे थे।

एसपी ने बताया कि अभ्यास के दौरान विमान पूरी तरह रुक नहीं पाया। वह रनवे 29 के अंतिम हिस्से से आगे निकल गया और पक्की सतह से बाहर चला गया। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सात महीने पहले भी हुआ था विमान हादसा

पढ़ें :- स्वग्रीय अजीत पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय को लेकर मचा बवाल, एनसीपी के दो नेता समर्थन में उतरे

महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की इसी तरह की एक दुर्घटना में मौत के करीब सात महीने बाद बारामती में फिर विमान हादसा हुआ है। जनवरी में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत बारामती हवाईअड्डे के पास एक विमान हादसे में हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और सहायक के साथ दो कॉकपिट क्रू सदस्य विमान में सवार थे। इनमें पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक शामिल थे। उनका लियरजेट 45 विमान 28 जनवरी को दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विमान हादसे की जांच कर रहा विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) अगले साल जनवरी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप सकता है। इससे पहले 13 मई को भी निजी कंपनी का एक दूसरा प्रशिक्षण विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। विमान में केवल प्रशिक्षु पायलट सवार था और वह हादसे के बाद सुरक्षित बच गया था। यह दुर्घटना बारामती हवाई पट्टी (Baramati Airstrip) वाले इलाके से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई थी। लैंडिंग से ठीक पहले विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था।

एक अधिकारी ने कहा था, चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान का एक हिस्सा कथित तौर पर बिजली के खंभे से टकराया और इसके बाद वह जमीन से जा टकराया।

Advertisement