1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के जवाब ने बढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी सस्पेंस

NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के जवाब ने बढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी सस्पेंस

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय NCP Merger को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और NCP नेता सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विलय की अटकलों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते हुए कहा, 'जैसे वक्त आएगा, वैसे आपको पता चल जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय NCP Merger को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और NCP नेता सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विलय की अटकलों पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते हुए कहा, ‘जैसे वक्त आएगा, वैसे आपको पता चल जाएगा।’ उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में दोनों गुटों के फिर से एक होने की चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि, सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने न तो विलय की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है।

पढ़ें :- Viral : शरद पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल, बेटी सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज

सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?

बुधवार को पुणे में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनेत्रा पवार से NCP के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय अलग है और वह समझती हैं कि पत्रकार दूसरे मुद्दे को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि जैसे वक्त आएगा, वैसे आपको पता चल जाएगा। सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) का यह जवाब राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दोनों गुटों के नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला जारी है। हालांकि, उनके बयान से विलय को लेकर कोई अंतिम तस्वीर साफ नहीं हुई है।

NCP के दोनों गुटों को एक करने की कोशिशें तेज

दरअसल, महाराष्ट्र में शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों को एक करने की कोशिशें काफी समय से चल रही हैं। 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने पार्टी की कमान संभाली। वह महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री भी हैं। दोनों गुटों के विलय की चर्चा उस समय और तेज हो गई, जब अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने शरद पवार (Sharad Pawar)  से लगातार मुलाकात की। मुंबई स्थित शरद पवार (Sharad Pawar)  के आवास सिल्वर ओक पर NCP (SP) के कई वरिष्ठ नेताओं की भी बैठकें हुईं। इनमें जयंत पाटिल, अमोल कोल्हे, शशिकांत शिंदे, अनिल देशमुख और जितेंद्र आव्हाड जैसे नेता शामिल रहे। हालांकि, इन मुलाकातों को विलय की औपचारिक बातचीत नहीं माना गया है। कुछ नेताओं ने इन्हें शरद पवार का हालचाल जानने से जुड़ा बताया था।

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?

सुनील तटकरे के बयान से भी बढ़ी थी चर्चा

NCP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी दोनों गुटों के विलय को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि अजित पवार ने दोनों गुटों को एक करने का फॉर्मूला तैयार किया था और 12 फरवरी 2026 को विलय की तारीख तय थी। तटकरे के मुताबिक, अगर अजित पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय हो चुका होता। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि विलय पर अंतिम फैसला सुनेत्रा पवार और शरद पवार को ही लेना है।

देवेंद्र फडणवीस ने भी दिया था बड़ा बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) भी NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि दोनों गुटों के एक होने का फैसला शरद पवार (Sharad Pawar)  और सुनेत्रा पवार को ही करना है। फडणवीस ने यह भी कहा था कि अगर विलय को लेकर कोई फैसला होता है तो इसकी जानकारी सरकार को भी देनी होगी। उन्होंने साफ किया कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर दोनों गुटों का विलय होता भी है, तब भी कई तरह की चुनौतियां सामने होंगी। नेतृत्व किसका होगा, संगठन पर ज्यादा नियंत्रण, इन सब चीजों पर सहमति बनाना आसान नहीं होगा। फिलहाल सुनेत्रा पवार के बयान ने विलय की संभावनाओं को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें शरद पवार और सुनेत्रा पवार के अगले कदम पर हैं।

पढ़ें :- चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज ठाकरे, बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव, महाराष्ट्र में SIR रद्द हो
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...