लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इसमें हरदोई, मुरादाबाद, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर जिले शामिल हैं।
पढ़ें :- अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 घंटे के सफर कर जनकपुर पहुंची, यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी
इसके अलावा कई अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और विभिन्न विभागों में विशेष सचिव जैसे पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।