Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, चार महिलाओं सहित पांच की मौत, बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी बस

चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, चार महिलाओं सहित पांच की मौत, बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी बस

By Satish Singh 
Updated Date

बाराबंकी। जनपद के जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख चौराहे के पास बड़ा हादसा हो गया। बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही बस पर पेड़ गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चलती रोडवेज बस के ऊफर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस चालक समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे का शिकार बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। ये हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख चौराहे के पास हुआ है।

पढ़ें :- आजम खान के बेटे को फर्जी पासपोर्ट के मामले में एमपी- एमएलए कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

ये बस कांट्रेक्ट के तहत यूपी रोडवेज में चलाई जा रही थी। बस पर पेड़ गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा का पूरा पेड़ ही बस के ऊपर जा गिरा था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों चार महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए है। दुर्घटना के वक्त बस में 40 लोग सवार थे। वहीं दुर्घटना के बाद कई खिड़की से कूद कर भागने लगे। सुचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस के ऊपर पेड़ गिर जाने से वह रास्ता भी जाम हो गया। बाराबंकी जिला मुख्यालय से नौ किलोमीटर दूर हैदरगढ़ मार्ग पर रोडवेज की अनुबंधित बस पर गूलर का पेड़ गिर गया। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला की पहचान शहर के मोहल्ला गुलरिया गार्दा की निवासी शिक्षा मेहरोत्रा (53) के रूप में हुई है। तीन अन्य महिलाओं की आयु 40 से 45 साल के मध्य है। पेड़ काटकर लोगों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद कई यात्री खिड़की से कूदकर निकले। बारिश के दौरान हुए हादसे के कारण राहत व बचाव कार्य में देर लगी। हादसे के पुलिस की टीम, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर फंसे यात्रियों को बस से निकाला।

मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

डढ़े घंटे तक बस में फंसे रहे यात्री

पढ़ें :- मतदाता सत्यापन अभियान में बेहतरीन कार्य,बीएलओ को पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

कोटवा निवासी शिक्षिका शैल कुमारी ने बताया कि वह असंद्रा ट्रेनिंग के लिए जा रही थीं। अचानक बस चालक ने जोर से आवाज लगाई और उसी समय बस पर पेड़ गिर चुका था, जिससे कई यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे बाद पेड़ को काटकर हटाया गया तब यात्री बाहर निकल पाए।

Advertisement