Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending Dance Video: Nora Fatehi के गाने पर लड़की ने किया विस्फोटक डांस, वीडियो देखने वाले रह गए दंग

Trending Dance Video: Nora Fatehi के गाने पर लड़की ने किया विस्फोटक डांस, वीडियो देखने वाले रह गए दंग

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending Dance Video: नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने विस्फोटक डांस आइटम को लेकर आये दिन सुर्ख़ियों में रहतीं हैं. नोरा (Nora Fatehi)  युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। क्या बच्चे क्या बड़ा हर कोई नोरा के डांस मूव्स का दीवाना है। नोरा (Nora Fatehi)  की इन्हीं दीवानों में एक 10 साल की बच्ची का कारनामा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो

इस बच्ची ने नोरा के गाने पर ऐसा डांस दिखाया कि लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूपी के इलाहबाद में जन्मी 10 साल की गुनगुन मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 के पेपी सांग कुसु कुसु पर सनसेशन डांस किया है। गुनगुन के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो पर तकरीबन पांच लाख व्यूज आ चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। आप इस वीडियो को गुनगुन मिश्रा चैनल पर देख सकते हैं। गुनगुन बताती है कि उसे जब भी मौका मिलता है वो नोरा के किसी भी गाने पर डांस करने लगती है।

पढ़ें :- Shocking Video: तेंदुए ने अचानक लोगों पर किया हमला, लाठी के सहारे लोगों ने ऐसे बचाई जान
Advertisement