Tripura Government Formation: हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (bjp) की बंपर जीत हुई है। यहां भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (ipft) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च होगा।
पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेगी BJP और AIADMK, अमित शाह का बड़ा ऐलान
इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित होंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह विवेकानंद मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
वाम मोर्चा का दावा है कि हाल में संपन्न चुनावों करीब 60 प्रतिशत जनादेश भाजपा के विरुद्ध था। भाजपा का मत प्रतिशत 39 प्रतिशत रहा। वाम मोर्चा के संयोजक नारायण बोले की पांच साल की सरकार के कामकाज को देखते हुए परीणाम संतोषजनक नहीं है।भाजपा के खिलाफ करीब 60 प्रतिशत जनादेश यह दर्शाता है कि पार्टी पर जनता भरोसा नहीं करती है।