Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. moong dal and spinach cheela: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें प्रोटीन और आयरन से भरपूर मूंग की दाल और पालक का चीला

moong dal and spinach cheela: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें प्रोटीन और आयरन से भरपूर मूंग की दाल और पालक का चीला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

moong dal and spinach cheela: मूंग की दाल और पालक दोनो ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, वहीं पालक आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसका सेवन से शरीर में एनीमिया समेत तमाम बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

पढ़ें :- LPG Crisis Ground Report : मिडिल-ईस्ट जंग की आंच अब भारतीय रसोई तक पहुंची, मुंबई में होटल बंद, लखनऊ में सिलेंडर एजेंसी पर लंबी कतार...

आज हम आपको ब्रेकफास्ट में मूंग दाल पालक चीला बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह एक हेल्दी, प्रोटीन से भरपूर और स्वादिष्ट डिश है जो नाश्ते या हल्के खाने में बढ़िया विकल्प है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

मूंग की दाल और पालक का चीला बनाने के लिए सामग्री:

मूंग दाल (छिलके वाली या बिना छिलके की) – 1 कप (4-5 घंटे भिगोई हुई)

पालक – 1 कप (बारीक कटी हुई)

पढ़ें :- फिर बदल दी गई वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज डेट, जाने कब आएगी सिनेमा घरों में

हरी मिर्च – 1-2 (स्वाद अनुसार)

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

हींग – 1 चुटकी

जीरा – 1/2 छोटा चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

पढ़ें :- UP Cabinet : योगी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब खतौनी से होगा नाम का मिलान, इन गांवों को पहली बार मिलेगी बस सेवा

हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच

पानी – जरूरत अनुसार

तेल – सेंकने के लिए

मूंग की दाल और पालक का चीला बनाने का तरीका

1. दाल पीसना:
भिगोई हुई मूंग दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। पेस्ट ज्यादा पतला न हो।

2. बैटर बनाना:
दाल के पेस्ट में हींग, जीरा, हल्दी, नमक और बारीक कटी पालक मिलाएं। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार करें। (डोसे के बैटर जैसा)

पढ़ें :- क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

3. चीला बनाना:
नॉन-स्टिक तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएं। फिर बैटर डालकर गोल फैलाएं (जैसे डोसा फैलाते हैं)।
धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

4. परोसना:
गरमा-गरम मूंग दाल पालक चीला को हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

Advertisement