Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dahi Pyaaz Sabzi: आज लंच में ट्राई करें टेस्टी दही और प्याज की सब्जी, रोटी और चावल के साथ करें सर्व

Dahi Pyaaz Sabzi: आज लंच में ट्राई करें टेस्टी दही और प्याज की सब्जी, रोटी और चावल के साथ करें सर्व

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दही का सेवन गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं यही दही का इस्तेमाल सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आज हम आपको दही और प्याज की टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- LPG Crisis Ground Report : मिडिल-ईस्ट जंग की आंच अब भारतीय रसोई तक पहुंची, मुंबई में होटल बंद, लखनऊ में सिलेंडर एजेंसी पर लंबी कतार...

दही प्याज की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)

1 कप ताजा दही

1 चम्मच बेसन (ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए)

पढ़ें :- फिर बदल दी गई वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज डेट, जाने कब आएगी सिनेमा घरों में

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच जीरा

पढ़ें :- UP Cabinet : योगी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब खतौनी से होगा नाम का मिलान, इन गांवों को पहली बार मिलेगी बस सेवा

1/2 चम्मच राई (सरसों के दाने)

1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)

2 चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

हरा धनिया (गार्निश के लिए)

दही प्याज की सब्जी बनाने का तरीका

पढ़ें :- क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

-एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और राई डालकर तड़काएं।
-हरी मिर्च और कटे हुए प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
-एक कटोरी में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंट लें ताकि गांठें न रहें।
-अब पैन में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर भूनें।
-इसके बाद फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
-जब ग्रेवी गाढ़ी होने लगे, तो गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट और पकाएं।
-गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। गरमा-गरम दही प्याज की सब्जी तैयार! इसे रोटी या पराठे के साथ परोसें।

Advertisement