अगर आपको साउथ इंडियन और चायनीज दोनों ही डिश पसंद आते हैं तो आज हम आपके लिए खास साउथ इंडियन और चायनीज का कॉम्बिनेशन इडली मंचूरियन की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर शाम को स्नैक्स के तौर पर ट्राई कर सकते है। इडली मंचूरियन आपको को खूब पसंद आएगी ही साथ में घर के बच्चे भी चटकारे लेकर इसका स्वाद लेंगे। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
इडली मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री:
बची हुई इडली – 6
शिमला मिर्च, प्याज – 1-1 (कटी हुई)
लहसुन – 4-5 कलियाँ (कटी हुई)
पढ़ें :- लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को सुनाई 3 साल कैद की सजा
सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो सॉस – 1-1 टेबलस्पून
कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
नमक, काली मिर्च – स्वादानुसार
तेल
इडली मंचूरियन बनाने का तरीका
पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सचिन, विराट और रोहित जो ना कर सके...
1. इडलियों को टुकड़ों में काटें, हल्के कॉर्नफ्लोर में लपेटकर तलें।
2. एक पैन में लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च भूनें।
3. सॉस और मसाले डालें।
4. तली इडलियाँ डालें और मिक्स करें।
5. गार्निश कर परोसें।