Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Turkiye Mayor Ekrem Imamoglu : मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ़्तारी के बाद इस्तांबुल में विरोध प्रदर्शन शुरू

Turkiye Mayor Ekrem Imamoglu : मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ़्तारी के बाद इस्तांबुल में विरोध प्रदर्शन शुरू

By अनूप कुमार 
Updated Date

Turkiye Mayor Ekrem Imamoglu : तुर्की में  मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को हजारों प्रदर्शनकारी इस्तांबुल की सड़कों पर उतर आए। खबरों के अनुसार, विपक्षी पार्टी से ताल्लुक रखने वाले इमामउग्लू को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोआन का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कई सड़कें बंद कर दी गई थीं। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रतिबंधित कर दिए गए थे।  विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए चार दिनों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद, कई लोग इस्तांबुल के पुलिस मुख्यालय, सिटी हॉल और इमामोग्लू की रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (CHP) के मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए।

पढ़ें :- Japanese general election : जापान में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू , हिमपात के बीच मतदान सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए चुनौती

मेयर और कई अन्य प्रमुख हस्तियों सहित कुल 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इमामओग्लू के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निंदा की, जिसमें भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जबरन वसूली और गैरकानूनी कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से कथित संबंध शामिल।

मेयर इमामोग्लू की गिरफ्तारी विपक्षी नेताओं पर व्यापक कार्रवाई के बीच हुई है, जिसे राजनीति से प्रेरित और असहमति को दबाने का प्रयास बताया गया है। एक दिन पहले, इस्तांबुल विश्वविद्यालय ने मेयर की स्नातक की डिग्री रद्द कर दी थी, जो तुर्की कानून के तहत चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक थी।

Advertisement