Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. TV अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की Maid की बेटी और उसकी Friend लापता, कराई रिपोर्ट,मुख्यमंत्री से भी मांगी हेल्प

TV अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की Maid की बेटी और उसकी Friend लापता, कराई रिपोर्ट,मुख्यमंत्री से भी मांगी हेल्प

By Sudha 
Updated Date

मुंबईं। टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की Maid की बेटी और दोस्त लापता है।अभिनेत्री ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर दिया है। अभिनेत्री अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Maid की बेटी और उसकी Friend की फोटो के साथ रिपोर्ट की कॉपी भी पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में कहा है कि, ‘मिसिंग अलर्ट। हमारी हाउस हेल्पर कांता की बेटी और उनकी बेटी की दोस्त, सलोनी और नेहा 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार वकोला इलाके के पास देखा गया था। मालवणी पुलिस स्टेशन में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।’

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

 

अभिनत्री ने लोगों से आपील भी की है। अकिंता ने बताया कि ‘वो सिर्फ हमारे घर का ही हिस्सा नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। हम बेहद टेंशन में हैं। सभी से खासकर मुंबई पुलिस और मुंबई वालों से अनुरोध है कि वे इस को लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। उन्हें सुरक्षित वापस लाने में हमारी हर संभव मदद करें। अगर किसी ने कुछ देखा या सुना है तो कृपया बताएं या फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करें। आपका समर्थन और प्रार्थनाएं इस समय सब कुछ हैं।’इसके अलावा अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने इस पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी हेल्प करने की मांग किया है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...
Advertisement