Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी को बर्लिन में मिला नया नारा

Viral Video : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी को बर्लिन में मिला नया नारा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय विदेशी दौरे पर सोमवार को जर्मनी पहुंचे थे। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अगला चुनावी नारा मिल गया है।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया तो बर्लिन में एम पॉट्सडामर प्लाट्ज़ के थिएटर 2024 में ‘मोदी वंस मोर नारे’ से गूंज उठा। भारतीय समुदाय के लिए प्रधान मंत्री के घंटे भर के संबोधन में ‘मोदी, मोदी’, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी है तो मुमकिन है’, और ‘2024, मोदी वंस मोर’ के नारे लगे थे।

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं

हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू करते हुए कहा कि मैं यहां अपने बारे में या मोदी सरकार के बारे में बात करने नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि पीएम को और अधिक चाहते हैं। यहां तक ​​कि उन्होंने ‘न्यू इंडिया’ की प्रशंसा भी की।

Advertisement