Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्विशा शर्मा केस: CBI रिपोर्ट में ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप, गर्भावस्था पर विवाद, कई चौकाने वाले खुलासे हुए

ट्विशा शर्मा केस: CBI रिपोर्ट में ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप, गर्भावस्था पर विवाद, कई चौकाने वाले खुलासे हुए

By Harsh 
Updated Date

ट्विशा शर्मा केस:  ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अपशब्द कहने के आरोप सामने आए हैं। चार्जशीट के मुताबिक शादी के बाद ट्विशा ने अपने पुराने रिश्तों के बारे में पति को बताया था जिसके बाद समर्थ के व्यवहार में बदलाव आया और वह उसे अपमानित करने लगा।

पढ़ें :- Video-इंदौर में 40 करोड़ की सड़क हुई लीक, पानी की लाइन टेस्टिंग के दौरान हुआ हादसा

सीबीआई के अनुसार मार्च 2026 में लगातार तनाव के बीच ट्विशा के पिता को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद वह कुछ समय के लिए नोएडा स्थित मायके चली गई थी और 24 मार्च को भोपाल लौट आई।

गर्भावस्था को लेकर बढ़ा विवाद

जांच में सामने आया कि ट्विशा की गर्भावस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच असमंजस था। 16 अप्रैल को गर्भवती होने की जानकारी मिली और अगले दिन अस्पताल में इसकी पुष्टि कराई गई। ट्विशा बच्चे को लेकर फैसला करने के लिए समय चाहती थी। इसी बात पर 17 अप्रैल को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। चार्जशीट के मुताबिक इसी दौरान ट्विशा को घर से निकाल दिया गया।

19 अप्रैल को वह राजस्थान के नसीराबाद में अपने माता-पिता के पास पहुंची। उसने मां-बाप को बताया कि सास लगातार पीरियड्स के बारे में पूछती थीं। ट्विशा ने पति पर ड्रग्स की लत होने का आरोप लगाते हुए यह आशंका भी जताई थी कि इससे बच्चे को नुकसान हो सकता है।

पढ़ें :- ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 5 दिन की CBI रिमांड मंजूर

शेयरों के पैसे को लेकर भी दबाव

चार्जशीट में करीब 20 लाख रुपये के शेयरों का भी जिक्र है जो ट्विशा और समर्थ के नाम बताए गए हैं। सीबीआई के मुताबिक परिवार को इसकी जानकारी होने के बाद ट्विशा पर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। अप्रैल में उसे भोपाल की बागमुगलिया शाखा भी ले जाया गया लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। ट्विशा का कहना था कि रकम उसके पिता की है। नौकरी छोड़ने के बाद भी समर्थ द्वारा उसका मजाक उड़ाने की बात जांच में सामने आई है। इसके बाद ट्विशा ने नोएडा जाकर दोस्तों से नौकरी तलाशने की बात कही थी।

अस्पताल में बच्चे को लेकर हुआ फैसला

30 अप्रैल को ट्विशा और समर्थ भोपाल के बंसल अस्पताल पहुंचे। सीबीआई के मुताबिक वहां बच्चे को लेकर आगे की प्रक्रिया पर चर्चा हुई और डॉक्टर ने उन्हें कुछ समय सोचने की सलाह दी। 6 मई को दोनों फिर अस्पताल पहुंचे, जहां समर्थ ने बच्चे को नहीं रखने की बात कही। इसी दिन ट्विशा को नौकरी का ऑफर मिला, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। उसी रात ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज कर उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा। चार्जशीट के अनुसार उसने बताया कि समर्थ उससे कह रहा था कि वह लंबे समय से उसे झेल रहा है और अब नहीं सह सकता। इसके बाद उसने अस्पताल में गर्भपात कराने की बात कही। चार्जशीट के मुताबिक, 8 मई तक यह प्रक्रिया पूरी हो गई थी।

12 मई को हुई थी आखिरी बड़ी घटना

सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, 12 मई को ट्विशा और समर्थ के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद ट्विशा ने रोते हुए अपनी मां को फोन किया। मां ने गिरीबाला सिंह को फोन कर ट्विशा के रोने की जानकारी दी। इसके बाद गिरीबाला ने ट्विशा को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज का भी जिक्र है। इसमें समर्थ के ऊपर से शव को सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाते हुए दिखाई देने की बात कही गई है। बाद में ट्विशा को एम्स ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया है। सीबीआई ने मामले की जांच के बाद चार्जशीट में प्रताड़ना समेत अन्य आरोपों से जुड़े तथ्यों को शामिल किया है।

Advertisement