भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की हुई संदिग्ध मौत की जांच कर रही सीबीआई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने पूछताछ के बाद पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, करीब छह घंटे की लंबी पूछताछ के बाद ये कार्रवाई की गयी है। दरअसल, एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी।
पढ़ें :- NEET UG पेपर लीक मामले में कोचिंग सेंटर और डॉक्टर की भूमिका जांच के घेरे में, अब तक 13 गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, जांच एजेंसी ने उन्हें सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने उनसे करीब छह घंटे से ज्यादा पूछताछ की, जिसमें दो चश्मदीदों से भी सवाल-जवाब किए गए। वहीं, अब गिरिबाला की गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।
बता दें कि, ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। ट्विशा की शदी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह के साथ हुई थी। इस घटना के बाद कई बातें सामने आईं, जिसके बाद ट्विशा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही, मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सीबीआई ने बीते सोमवार को ट्विशा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथों में ले ली थी। सीबीआई ने मामले को हाथ में लेने के बाद फिर से एफआईआर दर्ज की है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी के रूप में नामजद किया। वहीं, अब गिरिबाला सिंह को एजेंसी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।