Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Twitter इंडिया के हेड मनीष महेश्वरी हटाए गए, अब अमेरिका में संभालेंगे कामकाज

Twitter इंडिया के हेड मनीष महेश्वरी हटाए गए, अब अमेरिका में संभालेंगे कामकाज

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। Twitter भारत (India) में ट्विटर (Twitter) को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच ट्विटर (Twitter) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने ट्विटर इंडिया (Twitter India) के मनीष महेश्वरी (Manish Maheshwari) को हटा दिया है। अब मनीष (Manish Maheshwari) अमेरिका (America) में कंपनी का काम संभालेंगे। उन्हें सैन फ्रांसिस्को में वरिष्ठ निदेशक के पद पर नियुक्ति दी गई है।

पढ़ें :- PBKS ने जीता टॉस, CSK करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मनीष महेश्वरी (Manish Maheshwari) बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर 2019 में नियुक्त हुए थे। इसके बाद से वे कामकाज संभाल रहे थे। करीब दो साल तक वे इस पद पर बने हुए थे। बता दें कि, पिछले कई दिनों से ट्विटर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोले हुए था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) और कांग्रेस (Congress) का ट्विटर (Twitter) अकाउंट ब्लॉक था। इसको लेकर कांग्रेस ट्विटर पर लगातर हमले कर रही थी। बता दें कि, इससे पहले सरकार के मंत्री भी ट्विटर के खिलाफ मोर्चा खोले थे।

गौरतलब है कि, राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने शुक्रवार एक ​वीडिया जारी किया था। इसके जरिए उन्होंने ट्विटर पर निशाना साधते हुए कहा था कि ट्विटर को देश की राजनीति में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार के इशारे पर ट्विटर ये कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें :- विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement