Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Twitter Blue Service: प्रियंका चोपड़ा को बिना पैसे दिये वापस मिला ब्लू टिक, एक्ट्रेस बोली- ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया

Twitter Blue Service: प्रियंका चोपड़ा को बिना पैसे दिये वापस मिला ब्लू टिक, एक्ट्रेस बोली- ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Twitter Blue Service: मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का भी ट्विटर का ब्लू टिक हाल ही में गायब हो गया था, जिसके कारण ट्विटर ब्लू सर्विस (twitter blue service) का लागू होना था। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा का ब्लू टिक वापस आ गया है, जिसको लेकर प्रियंका ने एक ट्वीट किया है।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

प्रियंका के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इसके लिए कोई भुगतान नहीं किया है तथा ये अपने आप ही वापस आ गया है। वैसे बता दें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान आदि का भी ब्लू टिक वापस आ गया है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस का ट्विटर पर ब्लू टिक लौट आया है, मगर ऐसा लगता है कि उन्होंने इसके लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है तथा ये बात प्रियंका के ट्वीट से झलक रही है।

अपने ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, ‘वोह… मुझे नहीं पता लेकिन मेरा ब्लू टिक वापस आ गया। मैं वापस प्रियंका बन गई।’ सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये ट्वीट वायरल हो रहा है तथा सोशल मीडिया उपयोगकर्ता तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement