Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Congress-SP में ट्वीटर जंग : काजू भुने प्लेट में, मिनरल वॉटर गिलास में, उतरा है नकली समाजवाद योगी आवास में

Congress-SP में ट्वीटर जंग : काजू भुने प्लेट में, मिनरल वॉटर गिलास में, उतरा है नकली समाजवाद योगी आवास में

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) को देखते हुए कांग्रेस पार्टी Congress Party व समाजवादी पार्टी Samajwadi Party में ट्वीटर वार तेज हो गया है। जहां एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former UP Chief Minister Akhilesh Yadav) ने बीते शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा (BJP) है। जो भाजपा (BJP) है, वही कांग्रेस (Congress) है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेशजी की एक शानदार तस्वीर

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का फोटो अपलोड करते हुए इन्हें नकली समाजवादी करार दिया है। इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है-‘काजू भुने प्लेट में, मिनरल वाटर गिलास में। नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेशजी की एक शानदार तस्वीर।

बता दें कि यह तस्वीर उस समय की है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने उनके आवास पर गए थे। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। इस फोटो को एडिट करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने इसे योगी के आवास पर दिखा दिया है।

जी नई हवा है, जो भाजपा है, वही सपा है

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

एक अन्य ट्वीट में यूपी कांग्रेस ने कहा  कि -जी नई हवा है, जो भाजपा है, वही सपा है। इसलिए मुलायम सिंह का साथ मोदी को मिल रहा है। बिलरिया गंज और आजम खान पर इनका मुंह नहीं खुल रहा है। जनता परेशान है और ड्राइंग रूप में बैठे-बैठे उनका भाजपा के साथ फिक्स्ड मैच चल रहा है। मुलायम सिंह ने नरेंद्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की। अखिलेश जी ने आजम खान साहब की गिरफ्तारी पर एक शब्द नहीं बोला। अपने संसदीय क्षेत्र में जनता पर हुई हिंसा पर चुप रहे। जनता भी पूछ रही है कि अखिलेश ड्रॉइंग रूम से बाहर निकलकर संघर्ष करने कब आ रहे हैं?

कांग्रेस के इस ट्वीट पर एसपी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई अपनी जगह है, मगर सियासत में भी शिष्टाचार मुलाकात होती है। आरोप लगाने से बेहतर है कि अपने गिरेबां में झांकिए कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में एसपी का स्तर आपसे कितना ऊंचा है?

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर
Advertisement