Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां क जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के दो संदिग्ध ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ (OGW) को गिरफ़्तार किया गया है। यह कार्रवाई इलाके में आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के मकसद से की गई है। संदिग्धों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पढ़ें :- 28 साल बाद वंधामा नरसंहार की जांच SIA करेगी :13 महिलाओं-बच्चों समेत 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या की गई थी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी नेटवर्क को तोड़ने और शांति व सुरक्षा बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, पुलिस, सेना और CRPF ने राजपोरा के CB नाथ इलाके के यारवान जंगल में आतंकवादियों के दो साथियों को पकड़ा और उनके पास से एक पिस्तौल, पिस्तौल की 12 गोलियां और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया।”
उन्होंने कहा कि सुरक्षा से जुड़ी मिली-जुली जानकारी के आधार पर यारवान जंगल इलाके में ‘घेराबंदी और तलाशी अभियान’ (CASO) चलाया गया था। अभियान के दौरान, संयुक्त टीमों ने देखा कि दो लोग जंगल से CB नाथ गांव की ओर संदिग्ध हालत में आ रहे थे। सतर्क टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार संदिग्धों कीपहचान लतीफ़ अहमद दीदाद और एजाज़ अहमद बाजाद के तौर पर हुई है।
दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, उनकी गतिविधियों का पता लगाने, बरामद हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत का पता लगाने और आगे के संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इन दोनों की गिरफ़्तारी, सुरक्षा बलों द्वारा सोमवार को शोपियां ज़िले में तीन संदिग्ध OGWs को गिरफ़्तार किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।