Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दो युवतियों ने की समलैंगिक विवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार

यूपी में दो युवतियों ने की समलैंगिक विवाह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार

By Sushil Sah 
Updated Date

Shamli and Bareilly: उत्तर प्रदेश का एक चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी चर्चा में है। इस ​वीडियो मे बुटराडा निवासी एक युवती और बरेली की एक युवती दोनो ‘प्रीति और पायल’ अपनी मर्जी से ताउम्र साथ रहने का दावा करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रही हैं।

पढ़ें :- ग्लासगो में भारत के अधूरे नक्शे पर आवाज़ उठाने वालीं मुक्केबाज 'लवलीना' को पीएम मोदी से मिली बड़ी तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों युवतियों ने कहा है कि वे एक-दूसरे को बहुत दिनों से जानती है। इसके अलावा वे दोनो कह रही है कि उनके बीच काफी निकटता बढ़ गई है और उन दोनो ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया है। इस वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

परिवार और समाज से खतरे की आशंका जताई

साथ ही इस वायरल हो रहे वीडियो में युवतियों ने अपने बालिग होने का जिक्र करते हुए कहा कि उनलोगो को अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। उनका कहना है कि परिवार और समाज के कुछ लोगों से उनके जान का खतरा है। इसी कारण उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, ताकि वे बिना किसी डर के एक साथ जिन्दगी गुजार सके।

पढ़ें :- मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला मरा चूहा, दो बच्चों ने खाया खाना, वीडियो वायरल

पुलिस ने शुरू की पड़ताल

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि यह मामला औपचारिक रूप से अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि सुरक्षा को लेकर कोई प्रार्थना पत्र मिलता है तो उसकी जांच करते हुए नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि इस वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों से संपर्क का प्रयास

हांलाकि पुलिस इन युवतीयों के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य फिलहाल गांव में मौजूद नहीं है और मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ बताया जा रहा है। वही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी तथ्यों की पुष्टि नही होगी, तब तक कोई कार्रवाई आगे नही की जाएगी। वही एक ओर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दोनों महिलाएं बालिग हैं तो उन्हें अपनी पसंद से साथ रहने का अधिकार है। साथ ही यदि सुरक्षा से संबंधित कोई भी आशंका या विवाद होगी तो पुलिस उस पर कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

पढ़ें :- PoK पर UN का बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों पर दमन को लेकर पाकिस्तान को लताड़ा
Advertisement