शंघाई। चक्रवाती तूफान बेबिन्का (Typhoon Bebinca) सोमवार की सुबह शंघाई (Shanghai) से टकराया। यह कैटेगरी-1 का तूफान है और इतना खतरनाक तूफान बीते 75 वर्षों से चीन में नहीं आया है। बेबिन्का तूफान (Typhoon Bebinca) के चलते शंघाई (Shanghai) में 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है।
पढ़ें :- घर्मशाला के एक ही कमरे में मिली चार लाशें, एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से राजगीर घूमने आए थे सभी, जांच में जुटी पुलिस
Typhoon #Bebinca made landfall in Shanghai on Monday morning as a Category 1 storm, the strongest tropical cyclone to directly hit the Chinese financial hub since Typhoon Gloria in 1949.#TyphoonBebinca #Shanghai #Typhoon pic.twitter.com/teZp6Goqp5
— 鳳凰資訊 PhoenixTV News (@PhoenixTV_News) September 16, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बेबिन्का तूफान (Typhoon Bebinca) शंघाई (Shanghai) पहुंचा। इससे पहले साल 1949 में इतना शक्तिशाली तूफान आया था, जिसे टाइफून ग्लोरिया (Typhoon Gloria) के नाम से जाना जाता है। शंघाई (Shanghai) ,जो चीन का व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां खतरनाक तूफान आम तौर पर नहीं आते हैं। हालांकि चीन का दक्षिणी इलाका प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहता है। बीते हफ्ते ही चीन के दक्षिणी प्रांत हेन्नान में यागी तूफान (Yagi Typhoon) आया था। कैटेगरी-4 के यागी तूफान ने चीन में भारी तबाही मचाई थी।
पढ़ें :- IND vs ENG U19 WC Final Live : भारत ने बनाया अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड को दिया 412 रन का लक्ष्य
Maximum winds from Typhoon #Bebinca could reach 120 km/h as the system makes landfall over Shanghai early Monday
#台风 #台風13号 pic.twitter.com/umyPoNW7Fd — Zoom Earth (@zoom_earth) September 15, 2024
शंघाई में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द ,रेल यातायात सस्पेंड
चक्रवाती तूफान बेबिन्का (Typhoon Bebinca) के चलते शंघाई (Shanghai) में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। साथ ही रेल यातायात भी सस्पेंड कर दिया गया है। चीन में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों से घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। तूफान के चलते शंघाई (Shanghai) के कई रिजॉर्ट, एम्यूजमेंट पार्क आदि पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
पढ़ें :- All India Breakdown : डिलिवरी बॉय के बाद 7 फरवरी को Uber, Ola, Rapido ड्राइवर्स की देशव्यापी हड़ताल, जानिए क्या है इनकी मांग?
When a wedding meets a typhoon! Nothing can stop this celebration!
#TyphoonBebinca #Shanghai pic.twitter.com/zKW0gjZwGX — Shanghai Daily (@shanghaidaily) September 16, 2024