Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UK Election 2022: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-आज देश एक प्रधानमंत्री के हांथों में नहीं बल्कि एक राजा इसे चला रहा है

UK Election 2022: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-आज देश एक प्रधानमंत्री के हांथों में नहीं बल्कि एक राजा इसे चला रहा है

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने भारत के प्रधानमंत्री की तुलना राजा से की है। उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को लेकर जनता को संबोधित करने पहुंचे राहुल ने देश के प्रधानमंत्री के लिए बहुत बड़ी बात कह दी। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचने के चलते दोपहर एक बजे से शुरू हो सकी।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय

इस दौरान राहुल वर्तमान सरकार पर हमलावार दिखे। उन्होंने कहा कि मैं किसानों(Formers) को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। कहा कि आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है।

अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी। मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री(Prime minister) था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, खटीमा के प्रत्याशी भुवन कापड़ी, सुमित हृदेश, मीना शर्मा, गणेश गोदियाल, जगदीश तनेजा, तिलक राज बेहड़, सुमित्तर भुल्लर सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisement