Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Social Media : ‘अखंड भारत’ की मांग तेज, लोग बोले- रूस के नक्शे कदम को फॉलो करे सरकार

Social Media : ‘अखंड भारत’ की मांग तेज, लोग बोले- रूस के नक्शे कदम को फॉलो करे सरकार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) दुनिया की बगैर परवाह किए यूक्रेन की धरती पर हमला बोल दिया है। पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंधों की झड़ी और निंदा के बावजूद रूस अपने कदम पर अडिग है। अब सोशल मीडिया (Social Media) पर भारत में रूस के इस कदम को दोहराने की मांग तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग मांग कर हैं कि जैसे रूस अखंड सोवियत रूस (Akhand  Soviet Russia) बनने जा रहा है वैसे ही हमे अखंड भारत (Akhand Bharat) चाहिए। लोगों का अखंड भारत (Akhand Bharat) से मतलब अक्साई चीन और पीओके को लेकर है।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल
पढ़ें :- हरियाणा का घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी

रूसी सैनिकों और यूक्रेनियों के बीच आज तीसरे दिन भी युद्ध जारी है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन पश्चिमी देशों के भारी दबाव के बावजूद टस से मस नहीं हुए हैं। कई देशों जिनमें जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका रूस पर भारी प्रतिबंध लगा चुके हैं और कई बार धमकी भी दे चुके हैं लेकिन रूस अपने कदम पीछे हटने को तैयार नहीं है।

अब जहां पुतिन यूक्रेन को फिर से पाने के लिए जोर लगा रहे हैं। उसी तरह भारत में भी अब अखंड भारत की मांग उठने लगी है। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग कह रहे हैं कि हमे भी रूस की तरह अखंड भारत चाहिए।

पढ़ें :- एके शर्मा को 'यशस्वी मुख्यमंत्री' बोलकर बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से किया स्वागत, तो ऊर्जा मंत्री भी सांसद का गुणगान करने से नहीं चूके

 

अक्साई चीन का मसला भारत और चीन के बीच विवादित है जबकि पीओके भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित स्थान है।

पढ़ें :- पीएम नरेंद्र मोदी ने देश मे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई-पंकज चौधरी

जानेंअखंड भारत से क्या मतलब?

अखंड भारत से लोगों का मतलब उन क्षेत्रों से है, जो दावा तो अपना किया जाता है लेकिन उसमें पड़ोसी मुल्कों के साथ विवाद भी रहता है। भाजपा और आरएसएस के सदस्यों की ओर से इससे पहले भी ये मांग उठाई जाती रही है।

अब जहां रूस ने यूक्रेन पर फिर से आधिपत्य पाने के लिए जोर लगा दिया है तो भारत में भी ट्विटर और फेसबुक पर अखंड भारत ट्रेंड हो रहा है। कई वैरिफाइड यूजर इस मांग को उठा रहे हैं कि सोवियत रूस की तरह हमे भी अखंड भारत चाहिए।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब
Advertisement