Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Union Budget 2022: विदेश यात्रा में सुविधा के लिए 2022-23 में e-passport शुरू किए जाएंगे,जानिए क्या होगी खासियत

Union Budget 2022: विदेश यात्रा में सुविधा के लिए 2022-23 में e-passport शुरू किए जाएंगे,जानिए क्या होगी खासियत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Union Budget 2022: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। ये मोदी सरकार का दसवां और वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का चौथा बजट होगा। बहुप्रतीक्षित बजट में विदेश यात्रा को सुगम बनाने के लिए बड़ी घोषणा हुई है।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
पढ़ें :- Delhi unclaimed bag :  दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग बरामद , बम स्कॉड मौके पर मौजूद

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि विदेश यात्रा में सुविधा के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट शुरू किए जाएंगे। इसमें पासपोर्ट धारक (E-Passport In India) की जानकारियां सुरक्षित तरीके से इलेक्ट्रॉनिक चिप में स्टोर की जाएंगी। इससे सरकार और यात्रियों, दोनों के लिए प्रक्रिया आसान और अधिक पारदर्शी हो जाएगी।यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन मानकों के भी अनुरूप होंगे। साथ ही दुनिया के सभी इमिग्रेशन पोस्ट पर आवाजाही और अधिक आसान हो सकेगी।

Advertisement