Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Chandigarh Administrator में बदलाव की आशंका निराधार, यह केवल अफवाह : Home Ministry

Chandigarh Administrator में बदलाव की आशंका निराधार, यह केवल अफवाह : Home Ministry

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के राज्यपाल को चंडीगढ़ प्रशासक (Chandigarh Administrator) की जिम्मेदारी से हटाने का कोई फैसला नहीं किया गया है। न ही ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में सुखबीर सिंह बादल के ट्वीट में व्यक्त की गई आशंका निराधार बताया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के समक्ष नहीं उठाया है।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने 12 अगस्त की रात को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से मुलाकात की जानकारी दी थी। कहा था कि उनसे अनुरोध किया है कि चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त(Appointed Full Administrator) कर पंजाब के राज्यपाल को इस जिम्मेदारी से हटाने के फैसले की समीक्षा करें। बादल ने आगे लिखा था कि केंद्र का यह फैसला अपनी राजधानी पर पंजाब के दावे को कमजोर करने का प्रयास है जो कतई स्वीकार्य नहीं है।

पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन
Advertisement