Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने हवन-पूजन के बाद किया गृह प्रवेश

केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने हवन-पूजन के बाद किया गृह प्रवेश

By संतोष सिंह 
Updated Date

अमेठी। केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी (Union Minister and Amethi MP Smriti Irani)  ने हवन-पूजन के बाद गुरुवार को अपने नए घर में गृह प्रवेश (Griha Pravesh) किया। इस मौके पर उज्जैन से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई। जिसके बाद सांसद ने अपने आवास में गृह प्रवेश किया।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

सांसद के साथ उनके पति जुबिन ईरानी (Zubin Irani) भी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, एसपी डॉ इलमारन जी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने 2021 में गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर सांसद का आलीशान मकान बनकर तैयार हो गया जिसमें सांसद स्मृति ईरानी ने गृह प्रवेश किया है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

स्मृति ईरानी ने पहली बार 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, पहली बार में उन्हें हार मिली थी। इसके बाद भी उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में आना नहीं छोड़ा और 2019 के चुनाव में जीत हासिल की।

स्मृति ईरानी की पहचान एक जुझारू नेता की है। अब उन्होंने अमेठी में अपना घर बना लिया है। बीते दिनों उन्होंने यहां के पूर्व सांसद राहुल गांधी को फिर से अमेठी में चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

Advertisement