Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला, तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हमला, तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में अब हिंसा भी शुरू हो गयी है। नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रैली में हिंसा की खबर सामने आई है। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी

घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओें को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि, नंदीग्राम सीट पर सबकी नजर है।

यहां पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। प्रधान ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। इस हमले में नंदीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चंद्र पात्रो का सिर फट गया।

 

पढ़ें :- West Bengal : बीरभूम से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन रद्द, टीएमसी की शताब्दी रॉय से था मुकाबला
Advertisement