लखनऊ। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की की पहल से पीलीभीत—लीखमपुर खीरी समेत अन्य जिलों को बड़ा तोहफा मिला है। अब राजधानी लखनऊ पहुंचने के लिए एक और ट्रेन की मंजूरी मिल गयी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, बोले- यूपी देश का अगला ग्रोथ इंजन बनने की ओर, डबल इंजन सरकार के समन्वय से तेज हो रहा बदलाव
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनपद पीलीभीत सहित लखीमपुर खीरी, सीतापुर सहित सम्पूर्ण तराई क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हो रही है। कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को मंज़ूरी मिल गई है।
तराई क्षेत्रवासियों को बधाई ! जनपद पीलीभीत सहित लखीमपुर खीरी, सीतापुर सहित सम्पूर्ण तराई क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हो रही है! कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को मंज़ूरी मिल गई है।
यह ट्रेन बदायूं, बरेली, इज़्ज़तनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ,… pic.twitter.com/cdg2fv0aOf
पढ़ें :- क्या लखीमपुर सदर की कुर्मी दबदबे वाली पारिवारिक सीट पर, सपा कर पाएगी वापसी?
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) June 22, 2026
यह ट्रेन बदायूं, बरेली, इज़्ज़तनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर होते हुए हमारे क्षेत्र को राजधानी लखनऊ से जोड़ेगी। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण को धन्यवाद कहा है। साथ ही कहा, पूर्ण विश्वास है ये नई रेल यह सेवा पीलीभीत सहित पूरे तराई क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोज़गार के नए द्वार खोलेगी।
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर जितिन प्रसाद को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि, कृपया अपने पत्र दिनांक 02.06.2026 का संदर्भ ग्रहण करें, जो जनसुविधा हेतु कासगंज से लखनऊ वाया बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर एवं सीतापुर होते हुए नई रेलगाड़ी का परिचालन किये जाने के संबंध में है। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि कासगंज से लखनऊ वाया बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर एवं सीतापुर होते हुए नई रेलगाड़ी सं. 15312/15311 कासगंज ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।