1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

Pilibhit : उत्तर प्रदेश में साल 2027 की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया के मद्देनजर जिलाधिकारी (DM), अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारी (SDM) के तबादलों पर रोक लगाई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने इसकी जानकारी दी है। प्रदेश में 4 जनवरी 2027 तक इन अधिकारियों के तबादले नहीं होंगे। इसका उद्देश्य मतदाता सूची तैयार करने के कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है। इसके साथ ही पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के साथ ही VRC ऑपरेटर को भी मतदाता सूची के काम से हटा दिया गया है। दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ERO और VRC ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जांच और जवाब के आधार पर की जाएगी।

इस मामले में पूरनपुर SDM मयंक गोस्वामी और अमरिया SDM हेमंत चौधरी को भी हटाया गया है। सपा-कांग्रेस ने गलत नाम दर्ज होने और पात्र मतदाताओं के नाम कटने की शिकायत की थी। कांग्रेस-सपा का आरोप ने लगाया था कि 13,150 मतदाताओं का EPIC और सीरियल नंबर एक जैसा, नाम बदल दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीलीभीत के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिन्दु पर गहनता से जांच कर विस्तृत आख्या दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को दिये गये हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...