Pilibhit Voter List Controversy News in Hindi

यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा

यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत में 13 हजार लोगों के नाम बदलने का दावा

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का दावा है कि पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के फाइनल ड्राफ्ट के बाद 13,150 लोगों के नाम बदल दिए गए।