Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन,सीहोर जिले के जैत गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन,सीहोर जिले के जैत गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

By santosh singh 
Updated Date

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister of Agriculture and Farmers’ Welfare, Shivraj Singh Chouhan) की मां काशीबाई (Mother Kashibai) का शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला

शिवराज के पिता ने किया था दूसरा विवाह

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की जैविक मां का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चौहान था। उनका निधन शिवराज के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान (Father Prem Singh Chouhan) ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई उनकी दूसरी मां थीं। जानकारी के अनुसार, काशीबाई से एक पुत्र वरुण का जन्म हुआ था। वहीं सुंदरबाई से शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) , नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि हैं।

Advertisement