1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. राहुल गांधी ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर…,’ रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला

राहुल गांधी ‘पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर…,’ रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला

सियासत में ‘रिजीम चेंज’ की चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर ऐसा तंज कसा है, जिसने राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया है। शिवराज ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर निशाना साधा।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Indian Politics: केंद्र की राजनीति में ‘रिजीम चेंज’ को लेकर छिड़ी बहस अब और तेज होती नजर आ रही है। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, ‘हमारे मित्र राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर हैं।’ केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि दशहरा जैसे त्योहारों के दौरान, जब देश उत्साह और उमंग में डूबा रहता है, तब राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार

दरअसल, हाल ही में बीजेपी ने राहुल गांधी का विमान में बैठे हुए एक वीडियो साझा किया था और दावा किया था कि वह वियतनाम जा रहे हैं। इसी के बाद शिवराज सिंह चौहान ने उनकी विदेश यात्राओं को लेकर हमला बोला।

‘समस्या नहीं, समाधान बनें राहुल गांधी’

रिजीम चेंज की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश को केवल समस्याएं गिनाने वाले नहीं, बल्कि उनका समाधान देने वाले नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कथित ‘रिजीम चेंज गैंग’ पर निशाना साधते हुए कहा कि अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

शिवराज ने कहा कि देश के सामने सत्ता से बड़ा सवाल विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीय इस लक्ष्य के लिए जुटे हैं। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह केवल विरोध करने के बजाय देश की समस्याओं का समाधान पेश करे।

लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया पर भी बहस

इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी रिजीम चेंज की मांग पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव होना चाहिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

बांग्लादेश के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोगों के अचानक संसद या राष्ट्रपति भवन में घुसकर सत्ता परिवर्तन करने जैसी स्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी।फिलहाल, ‘रिजीम चेंज’ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज है। शिवराज सिंह चौहान के ताजा बयान ने इस राजनीतिक बहस को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...