Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उन्नाव: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अफसरों को दिए कई निर्देश, कहा-अगली बार करूंगा गांवा का निरीक्षण

उन्नाव: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने अफसरों को दिए कई निर्देश, कहा-अगली बार करूंगा गांवा का निरीक्षण

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उन्नाव। उत्तर प्रदेश की येागी आदित्यनाथ सरकार (yagi adityanath government) के मंत्री जमीनी स्तर पर काम काज को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना (Cabinet Minister Suresh Khanna) समेत दो अन्य मंत्री उन्नाव में विकास कार्यों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उन्नाव जिला अस्पताल कान्हा गौशाला, प्राथमिक स्कूल, आवास विकास मोहल्ला समेत अन्य जगहों पर निरीक्षण किया। इसके बाद विकास भवन सभागार में अफसरों के साथ ​बैठक की।

पढ़ें :- South Africa T20 World Cup Squad : साउथ अफ्रीका ने घोषित की अपनी वर्ल्ड कप टीम; IPL के धुरंधरों को मिला मौका

इस दौरान पत्रकारों ने जनपद की कई समस्याओं से उनको रूबरू कराया। हालांकि, इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, चश्मा बदलकर देखिए विकास दिखेगा। इसके साथ ही सुरेश खन्ना ने अफसरों को कई दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही कहा कि अगली बार गांवों का निरीक्षण करूंगा।

Advertisement