Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Unnao Murder: युवती की हत्या पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-योगी जी आप भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दिजिए

Unnao Murder: युवती की हत्या पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा-योगी जी आप भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दिजिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

Unnao Murder: उन्नाव में दलित युवती की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को घेरने में जुटी हुई है। दरअसल, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सपा के पूर्व मंत्री का बेटा है। इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है। पीड़िता की मां ​दो महीनों से भटकती रही लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। मृतका की मां का आरोप है कि पुलिस समय प चेत जाती तो ये वारदात नहीं होती।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत

वहीं, इस हत्याकांड को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी।

भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा? किसने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी? साथ ही प्रियंका ने कहा है कि, सीएम योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती। महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

Advertisement