Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Unnao road accident: उन्नाव में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में चार की मौत

Unnao road accident: उन्नाव में दर्दनाक हादसा, एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में चार की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Unnao road accident: उन्नाव जिले औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना तब हुई जब आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुस गई।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

इस दौरान लखनऊ से मथुरा जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement