Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, चार महीने में आया फैसला

यूपी: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, चार महीने में आया फैसला

By शिव मौर्या 
Updated Date

बुलंदशहर। आठ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में गुरुवार को फैसला आ गया। स्पेशल जज पोक्सो एक्ट डॉ पल्लवी अग्रवाल ने बालिका की अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या के मामले में अभियुक्त को फांसी और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

बता दें कि, पानी पीने आई मासूम को अगवा कर लिया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मासूम के शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया था। करीब साढ़े चार महीने में ही अदालत ने फैसला सुनाते हुए बच्ची के साथ इंसाफ कर दिया है।

28 फरवरी को पुलिस से की ​थी शिकायत
बता दें कि, मृतका के परिजनों ने 28 फरवरी को पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने 3 मार्च को आरोपी हरेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद हरेंद्र ने बताया कि मृतका के शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया है। पुलिस ने मिट्टी हटाकर शव को बरामद किया था।

128 दिन के अंदर ही ऐतिहासिक फैसला
आज कोर्ट ने 128 दिन के अंदर ही ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। एसएसपी के आदेश पर सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की और कोर्ट में स्पेशल पैरवी भी की, जिसके बाद आज फांसी की सजा सुनाई गई है।

 

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
Advertisement