Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Elections 2027: अखिलेश बोले- इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा, सपा-कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

UP Assembly Elections 2027: अखिलेश बोले- इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा, सपा-कांग्रेस साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2027 (Assembly Elections 2027) को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में विधानसभा चुनाव 2027 (Assembly Elections 2027)  लड़ेंगे। सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है।

पढ़ें :- क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आर्मी ने फ्यूल सप्लाई चेन में बायो- डीजल को किया शामिल, जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी

प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नहीं देने दे रहे है।

पढ़ें :- इंडियन फिल्म एकेडमी के कार्यक्रम में शामिल हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा और राज्य सूचना आयुक्त

उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।

बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि कई राजनैतिक दल जो कुछ दिन पहले स्वदेशी नारा देते थे, उन्होंने हमारे बाज़ार को विदेशियों से कब्जा करा दिया। बुनकरों पर हम एक डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे जो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मैनिफेस्टो में शामिल होगा। जो लोग किसानों का सामना नहीं कर सकते, वही तो हवाई यात्रा करेंगे। हमारे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फसल को हेलीकॉप्टर से देखने निकले थे। दूध उत्पादन तो हो ही नहीं रहा प्रदेश में, जो मदद सरकार की तरफ से मिलती थी, वो भी इन्होंने बंद कर दिया। बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है।

पढ़ें :- Research Report : पुरुषों की घट रही है प्रजनन क्षमता, इन कारणों से बढ़ रही है समस्या
Advertisement