Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षक किया घोषित, जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी?

यूपी बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षक किया घोषित, जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी बीजेपी ने बुधवार को संगठन चुनाव के लिए 36 पर्यवेक्षक घोषित कर दिया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को गाजियाबाद महानगर, नोएडा महानगर, गौतमबुद्धनगर तथा बुलन्दशहर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को आगरा जिला, आगरा महानगर, मथुरा जिला एवं मथुरा महानगर ,मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर जिला, गोरखपुर महानगर व महराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें :- भाजपा राज में ‘मंदी’ और ‘बंदी’ के सिवा देश के कारोबार को कुछ और हासिल नहीं हुआ: अखिलेश यादव

मंत्री धर्मपाल सिंह मेरठ जिला, मेरठ महानगर एवं बागपत, मंत्री नरेन्द्र कश्यप को बरेली जिला, बरेली महानगर एवं आंवला ,मंत्री सोमेन्द्र तोमर को बलरामपुर व श्रावस्ती , मंत्री जसवंत सैनी को अमेठी, सुलतानपुर एवं प्रतापगढ जिले के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

डा. रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ जिला, लखनऊ महानगर एवं उन्नाव , प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह अम्बेडकरनगर, अयोध्या जिला एवं अयोध्या महानगर , संतोष सिंह मुरादाबाद जिला, मुरादाबाद महानगर व रामपुर ,सुनीता दयाल मैनपुरी, फिरोजाबाद जिला एवं फिरोजाबाद महानगर ,प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल मीरजापुर, भदोही एवं सोनभद्र ,अमर पाल मौर्य को जालौन, चित्रकूट, बांदा एवं हमीरपुर ,अनूप गुप्ता प्रयागराज महानगर, प्रयागराज गंगापार, प्रयागराज यमुनापार एवं कौशाम्बी, प्रियंका रावत फतेहपुर एवं महोबा ,संजय राय को बाराबंकी एवं रायबरेली ,सुभाष यदुवंश लखीमपुर, सीतापुर एवं हरदोई ,रामप्रताप सिंह चौहान झांसी जिला, झांसी महानगर एवं ललितपुर, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि मुजफ्फरनगर व बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर को हापुड़ एवं गाजियाबाद ,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया को औरैया एवं इटावा जिला का पर्यवेक्षक ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रभा शंकर पाण्डेय सहारनपुर जिला व सहारनपुर महानगर ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य डा. एम.पी. सिंह शाहजहांपुर जिला, शाहजहांपुर महानगर एवं पीलीभीत ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य विनोद पाण्डेय अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर एवं हाथरस ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य शेषनाथ आचार्य बहराइच एवं गोण्डा ,राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह संभल व अमरोहा ,राज्यसभा सदस्य चौधरी तेजवीर सिंह सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी शामली ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौंड लालगंज, आजमगढ़ एवं मऊ ,पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री जय प्रकाश चतुर्वेदी कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण एवं कानपुर ग्रामीण ,पूर्व प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार कानपुर देहात, फर्रूखाबाद एवं महोबा ,पूर्व प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी जौनपुर, मछलीशहर एवं गाजीपुर,पूर्व सांसद सुब्रत पाठक वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला एवं चंदौली व पूर्व सांसद  पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल बदायूं, कासगंज एवं एटा की ,पूर्व सांसद लल्लू सिंह कुशीनगर, देवरिया एवं बलिया व पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण ओढे को बस्ती जिला पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें :- Ai+ के Pulse 2 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव
Advertisement