प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 (UP Board 10th 12th Time Table 2027) के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा।
पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार
यूपी विधानसभा चुनाव के चलते केवल 20 दिनों में होंगी परीक्षाएं
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन केवल 20 दिनों में करवाया जायेगा।
पूरा टाइम टेबल करें चेक
पढ़ें :- अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं और हो जाए आमने-सामने का मुकाबला...सीएम योगी ने दी चुनौती
परीक्षा के लिए शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाती हैं। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।
मॉडल पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध, तेज कर दें तैयारियां
बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए मॉडल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आप इससे अपनी तैयारियों को परख सकते हैं और आंकलन कर सकते हैं। जिन टॉपिक्स में आप अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं उसकी तैयारी और भी तेज कर दें ताकी बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।