Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Bypolls 2022 : 11 बजे तक मैनपुरी में 19.5, खतौली में 20.70 व रामपुर में 11.3 फीसदी वोटिंग

UP Bypolls 2022 : 11 बजे तक मैनपुरी में 19.5, खतौली में 20.70 व रामपुर में 11.3 फीसदी वोटिंग

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Bypolls 2022 : यूपी में हो रहे उप चुनाव में सुबह 11 बजे तक मैनपुरी लोकसभा  सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर 19.5 प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Assembly Seat) पर 20.70 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। रामपुर में मतदान की रफ्तार धीमी है। रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Assembly Constituency) में 11 बजे तक 11.3 फीसदी मतदान हुआ है।

पढ़ें :- मणिपुर हिंसा के एक साल पूरे, पर सत्ता के अहंकार में चूर पीएम मोदी वहां आज तक नहीं गए : कांग्रेस

मैनपुरी में विधानसभावार मतदान प्रतिशत

मैनपुरी सदर- 20.25
भोगांव- 17.28
किशनी- 18.7
करहल- 17.77
जसवंतनगर (इटावा)- 19.6
11 बजे तक जिले में कुल मतदान- 19.5

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव तीन गुना ज्यादा वोटों से जीतेंगी : रामगोपाल यादव

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी।

मैनपुरी की जनता डिंपल को भारी बहुमत से जिताएगी : शिवपाल

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान जारी है। पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना  पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी।

पढ़ें :- Bijnor News : कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement