Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Bypolls 2022 : मैनपुरी में हो रही है धांधली और डीएम नहीं उठा रहे फोन, EC से डिंपल की शिकायत

UP Bypolls 2022 : मैनपुरी में हो रही है धांधली और डीएम नहीं उठा रहे फोन, EC से डिंपल की शिकायत

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Bypolls 2022 : मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने ट्वीट कर मैनपुरी के डीएम पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि मैनपुरी चुनाव में बीजेपी धांधली कर रही है। डिंपल यादव ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।

पढ़ें :- Bijnor News : कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस
पढ़ें :- राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

सपा कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा है हमला : शिवपाल

शिवपाल यादव ने वोट देने के बाद भाजपा पर कई आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि प्रशासन के अफसर दबाव बना रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। मैंने अपने सभी कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। आज सुबह सात बजे से ही मैं बूथों का निरीक्षण कर रहा हूं। मैनपुरी की जनता डिंपल यादव को बहुत प्रेम करती है और भारी मतों से विजयी बनाएगी।

मैनपुरी में अखिलेश के फूफा पर केस दर्ज ,  जान से मारने की धमकी देने का आरोप

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फूफा अजंट सिंह पर केस दर्ज किया गया है। अजंट सिंह के खिलाफ मैनपुरी के करहल थाने में मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि अजंट सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी है।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतदान करने के बाद मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने दावा किया कि डिंपल यादव 3 लाख वोटों से चुनाव जीत रही हैं ।
Advertisement