Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद बनने लगे ये समीकरण, सपा को हो सकता है नुकसान

UP Election 2022: प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद बनने लगे ये समीकरण, सपा को हो सकता है नुकसान

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां गठबंधन पर जोर दे रहीं हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और आरएलडी (RLD) के बीच गठबंधन की अटकलें चल रहीं थीं लेकिन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और आरएलडी (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) की मुलाकात के बाद से कई अटकलें शुरू हो गई हैं।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत

सूत्रों की माने तो जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)के बीच सीटों के बटवारे का मामला फंसा हुआ है, जिसके कारण दोनों पार्टियों के बीच बात बन नहीं पा रही है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) की मुलाकात के बाद कई अटकलें शुरू हो गयीं हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली लौटने के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे।

इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ दीपेंद्र हुड्डा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रियंका और जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के बीच लंबी बातचीत हुई। सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं के बीच दोबारा मिलने पर भी सहमति बनी है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों नेता एक साथ चार्टर्ड फ्लाइट में बैठकर दिल्ली लौटे, जबकि उनकी टिकट दूसरी फ्लाइट में थी। जयंत जिस फ्लाइट से लौटने वाले थे उसी में अखिलेश यादव भी सवार थे। वहीं, इस सियासी घटनाक्रम के बाद से प्रदेश ने कई नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR
Advertisement