Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

UP Election 2022: मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि, अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। दरअसल, अखिलेश यादव के बीते काफी दिनों से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी।

पढ़ें :- Petrol-Diesel Limit : टू व्हीलर वालों को 200 तो चौपहिया को 500 रुपये तक का मिलेगा पेट्रोल-डीजल, बेचने-खरीदने की लिमिट तय

वहीं, अब ये स्पष्ट हो गया है कि अखिलेश यादव मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि, सपा के जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ें। गौरतलब है कि, काफी दिनों से अखिलेश यादव के आजमगढ़ से भी चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं।

सपा का गढ़ माना जाता है मैनपुर
बता दें कि मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। इस समय मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। मैनपुरी के अलावा इटावा, फर्रुखाबाद, सैफई भी सपा का घर माना जाता है। ऐसे में अखिलेश यादव के यहां से चुनावी मैदान में उतरने से पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

जसवंतनगर से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल सिंह यादव
बताया जा रहा है कि, प्रसपा के अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव जसवंतनगर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, अभी टिकट का ऐलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- Goldy Brar Alive : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की नहीं हुई मौत, अमेरिकी पुलिस ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन
Advertisement