Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, सीएम गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव और केशव मौर्य को यहां से मिला टिकट

UP Election 2022: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, सीएम गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव और केशव मौर्य को यहां से मिला टिकट

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। प्रेसवर्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान से पहले सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है।

पढ़ें :- अब बाज़ी बसपा के हाथ से निकल चुकी है...BSP संगठन में हुए फेरबदल पर अखिलेश यादव क निशाना

पहले चरण की 58 सीटों से 57 प्रत्याशियों का नामों का ऐलान किया है। वहीं, दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य को प्रयागराज की सिराथू से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कैराना सुरेश रणा, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, लोनी से नंदकिशोर गुर्जर, साहिबाबाद से सुनील शर्मा, नोएडा से प​कंज सिंह, दादरी से तेजपाल सिंह सागर, जेवर से धीरेंद्र सिंह, सरधना से संगीत सोम को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- Patna Museum Fire : पटना म्यूजियम परिसर में लगी आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
Advertisement